चंडीगढ़ 15 march, (Rns): मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ हरियाणा पुलिस की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है, वहीं अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने का दावा सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पानीपत में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने एक नोट जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर बादशाह को धमकी दी गई है। इस नोट के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
बिश्नोई गैंग ने बादशाह को धमकी देते हुए लिखा, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे..’ इसके अलावा पोस्ट में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखते हुए गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए हैं।
बता दें कि बादशाह इन दिनों हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर मुश्किल में हैं। हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसी से साथ महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने ये भी आदेश दिया कि जरुरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाए ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।

