चंदौली 15 March, (Rns) /- सैयदराजा में पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई की है नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है
पुट्टी की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी शराब जब्त की गई
इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
यह कार्रवाई अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर की गई. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया
710 पेटी (कुल 6325.92 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई
पुलिस ने ट्रक चालक अली बक्श (निवासी सहारा, थाना तलझारी, दुमका, झारखंड) को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही, ट्रक को लोकेशन बता रही महिंद्रा बोलेरो के चालक मुरताज अंसारी (निवासी चित्रपोका, थाना मोहनपुर, देवघर, झारखंड) को भी पकड़ा गया
दोनों तस्कर झारखंड के रहने वाले हैं

