यरूशलम,16 मार्च। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के विमान को नष्ट कर दिया है। इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसकी वायु सेना ने रात भर मेहराबाद हवाई अड्डे पर हमला किया है। आईडीएफ ने इसे ईरान की क्षेत्रीय समन्वय क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण झटका बताया है। हालांकि, अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
आईडीएफ ने कहा कि विमान का इस्तेमाल खामेनेई और अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी सैन्य खरीद को सुविधाजनक बनाने और घरेलू-अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के जरिए सहयोगी देशों के साथ संबंधों को प्रबंधित करते थे। वायुसेना ने कहा कि विमान एक रणनीतिक संपत्ति था, जिसका विनाश ईरान की प्रॉक्सी समूहों के साथ समन्वय करने की क्षमता को बाधित करेगा। तेहरान में स्थित मेहराबाद देश का सबसे पुराना हवाई अड्डा है, जो घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानों की सेवा प्रदान करता है।
इजरायल ने 28 फरवरी को शुरू किए हमलों के बाद कहा कि उसने मेहराबाद हवाई अड्डे पर 16 विमानों को नष्ट कर दिया है। उसका दावा है कि इन विमानों का इस्तेमाल इस्लामिक रिवोलन्यूशनरी बल आईआरजीसी की विदेशी शाखा कुद्दस फोर्स करती थी और हिज़्बुल्लाह सहित प्रॉक्सी समूहों को हथियार और नकदी हस्तांतरित करती है। हमले के बाद ईरान ने कुछ विमानों को भंडारण क्षेत्रों में ले जाकर उन्हें छिपाने का प्रयास किया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

