जौनपुर 16 मार्च (आरएनएस )। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कुकर बफिंग कंपनी में काम करने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार दोपहर कमरा बन्द कर गले मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।मौके पर पहुचीं पुलिस ने दरवाजे को कटर मशीन से काटवाकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि जगन्नाथ पुर थाना औचक पुर थाना जाउंकिया जिला खुर्दा उड़ीसा निवासी 26 वर्षीय सूर्यकांत बेहरा उर्फ सागर पुत्र दशरथी बेहरा सतहरिया में ग्लोबर इडस्ट्रीज में बफिंग कंपनी में विगत 4 वर्षों से का काम करता था और वह अपने दोस्त रंजन गुरु के साथ सतहरिया में ही रोड नंबर 2 पर राजकुमार यादव के मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रहता था । प्रतिदिन की तरह सूर्यकांत बफिंग कंपनी में ड्यूटी करने के बाद दोपहर में कमरे पर आया खाना बनाने के लिए।इसी दौरान जाने क्या हो गया सूर्यकांत ने संदिग्ध परिस्थितियों में अंदर से दरवाजा बंद कर गले मे फांसी का फंदा लगाकर चूल्ले के सहारे मौत की नींद सो गया।सूर्यकांत ने फांसी क्यो लगाई इसका कारण स्पष्ट नही हो पाया है। घटना के संबंध थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाने से उसकी मौत हुई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

