खजुराहो 16 मार्च (आरएनएस)।पर्यटन नगरी खजुराहो के थाना प्रांगण में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम, खजुराहो अनुविभागीय अधिकारी एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल, खजुराहो थाना प्रभारी नंद किशोर सोलंकी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में बद्री मारवाड़ी, भोज से मुलायम रैकवार,भाजपा जिला मंत्री छतरपुर खजुराहो संजय रैकवार, अधिवक्ता महिपाल सिंह, होटल एसोसिएशन के संरक्षक अविनाश तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के संजू शुक्ला व राजेश शुक्ला, राम राजा अर्जरिया, परशुराम तिवारी, सदर शेख रमजान, पूर्व सदर शेख यूसुफ, नूर मोहम्मद (मुन्नी चच्चा), पत्रकार मुख्तार खान, पत्रकार राजीव शुक्ला, खजुराहो नगर परिषद के सुरेंद्र खरे ,हेमंत दहिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा बताया गया कि त्योहारों के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सभी से शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई।

