नई दिल्ली,21 जून(आरएनएस)। मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 23 राज्यों में तेज बारिश और 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में बिजली गिरने, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार आंधी के चलते पेड़ उखडऩे और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा है। पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 23 राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बंगास, ओडिशा, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघायल, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगामा में भारी बारिश के अलर्ट जारी किया गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

