गुना,21 जून(आरएनएस)। मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बीनागंज चौकी इलाके में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर बीनागंज बाईपास के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर पुलिया के नीचे जा गिरा। पुलिया में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कंटेनर के ड्राइवर की गाड़ी के भीतर ही जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना अचानक और भयानक था कि ड्राइवर को वाहन से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका और उसकी बॉडी ट्रक के भीतर ही जलकर खाक हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए क्लीनर की पहचान मनीष बघेल (निवासी शिवपुरी) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद घायल क्लीनर को प्राथमिक उपचार के बाद गुना जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

