महासमुंद,21 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखीपाली में अवैध महुआ शराब बनाने की भ_ी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 150 लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली स्थित सागौन प्लांट के पास खेत में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना पिथौरा पुलिस ने तड़के विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। घेराबंदी के दौरान खेत में शराब बनाते हुए आरोपी अग्नि कुमार रात्रे (31) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये है, जब्त की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे दो बड़े बर्तन भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर 35 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 158/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी को 21 जून 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अग्नि कुमार रात्रे (31 वर्ष), पिता समारू रात्रे, निवासी वार्ड क्रमांक 9, शांतिनगर, सुखीपाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।
जब्त सामग्री
150 लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब (कीमत लगभग ?32,000)
शराब बनाने े दो बर्तन (कीमत लगभग ?3,000)
कुल जब्त संपत्ति: लगभग 35,000।
महासमुंद पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

