हल्द्वानी 21 जून (आरएनएस)। सड़क हादसों में घायल बरेली के रहने वाले दो लोगों की उपचार के दौरान डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली जिला स्थित बरकटपुर निवासी 30 वर्षीय हंसराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह को एक सप्ताह पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजन इलाज के लिए हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। यहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार रात युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मामला फरीदपुर बरेली का है। यहां के रहने वाले 37 वर्षीय महापीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह को भी घर के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद उन्हें भी इलाज के लिए हल्द्वानी लाया गया। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

