देहरादून 21 जून (आरएनएस)। दून जिले में रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रि-नीट परीक्षा शुरू हुई। सोलह विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 6800 अभ्यर्थी परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों पर निगरानी बनाए रखी। परीक्षा नियमों के तहत अभ्यर्थियों को किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों केंद्रों में भेजा गया। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

