बीजापुर,21 जून (आरएनएस)। दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के अंदरूनी थानों एवं सुरक्षा शिविरों में अधिकारीगण एवं जवानों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास कराया गया।उपस्थित अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर सभी को नियमित रूप से योग करने, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन को भी बढ़ाता है।कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

