नई दिल्ली ,17 मार्च । अगर आप लंबे समय से एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने मार्च 2026 के लिए अपनी पूरी ईवी (श्वङ्क) रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान किया है। फरवरी के मुकाबले इन ऑफर्स को अब और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया गया है। खासतौर पर साल 2024 और 2025 में बनी गाडिय़ों के पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी भारी छूट और बोनस दे रही है। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को कार खरीदने पर कुल मिलाकर करीब 3.80 लाख रुपये तक का बंपर फायदा मिल सकता है।
टियागो ईवी पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शुमार टियागो ईवी (ञ्जद्बड्डद्दश श्वङ्क) इस महीने ग्राहकों की पहली पसंद बन सकती है। इसके रूङ्घ26 ङ्गञ्ज वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि टेक लक्स समेत अन्य टॉप मॉडल्स पर 1.20 लाख रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। पुराने स्टॉक यानी रूङ्घ24 और रूङ्घ25 मॉडल्स पर यह छूट और भी ज्यादा है। ञ्जद्बड्डद्दश श्वङ्क ङ्गञ्ज के पुराने स्टॉक पर 1.80 लाख रुपये और ङ्र्गं+ वेरिएंट पर 2.10 लाख रुपये तक की भारी बचत की जा सकती है। इसमें एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल हैं।
पंच ईवी खरीदने वालों के लिए भी शानदार मौका
कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली टाटा पंच ईवी (क्कह्वठ्ठष्द्ध श्वङ्क) की कीमतों में भी बड़ी कटौती देखने को मिली है। कंपनी इसके एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट पर सीधे 90,000 रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं, इसके लाइनअप के अन्य वेरिएंट्स पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। अगर ग्राहक पंच ईवी का लॉन्ग रेंज वर्जन चुनते हैं, तो उनकी कुल बचत वेरिएंट के आधार पर 1.40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
नेक्सन ईवी पर मिल रही लाखों की बचत
भारतीय बाजार में लगातार अपनी धाक जमाए रखने वाली टाटा नेक्सन ईवी (हृद्ग&शठ्ठ श्वङ्क) पर भी इस महीने खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। नेक्सन ईवी 3.0 के रूङ्घ24 और रूङ्घ25 मॉडल्स खरीदने पर ग्राहकों को पूरी रेंज पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। हालांकि, नए रूङ्घ26 वेरिएंट पर यह फायदा लगभग 50,000 रुपये तक का है। इन आकर्षक ऑफर्स में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस के साथ-साथ टाटा के मौजूदा ग्राहकों के लिए खास लॉयल्टी इंसेंटिव भी जोड़े गए हैं।
कर्व ईवी और हैरियर ईवी पर सबसे बड़ा धमाका
हाल ही में बाजार में उतारी गई स्टाइलिश टाटा कर्व ईवी (ष्टह्वह्म्11 श्वङ्क) पर कंपनी सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसके ष्टह्म्द्गड्डह्लद्ब1द्ग 45 वेरिएंट के नए रूङ्घ26 मॉडल पर 2.80 लाख रुपये और अन्य वेरिएंट्स पर 3.30 लाख रुपये तक की छूट उपलब्ध है। पुराने रूङ्घ24 और रूङ्घ25 मॉडल्स पर तो यह छूट 3.30 लाख से लेकर 3.80 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसके अलावा, जो ग्राहक एक बड़ी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं, उन्हें लुभाने के लिए टाटा हैरियर ईवी (॥ड्डह्म्ह्म्द्बद्गह्म् श्वङ्क) के सभी वेरिएंट्स पर 1.50 लाख रुपये तक की शानदार छूट ऑफर की जा रही है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

