रांची 17 मार्च (आरएनएस)। सोनी सब का पौराणिक धारावाहिक गाथा शिव परिवार की– गणेश कार्तिकेय में अविनेश रेखी और श्रेणु पारिख के लिए शिव और पार्वती की भूमिका निभाना केवल परिधान, संवाद और दृश्यों तक सीमित नहीं रहा। समय के साथ इन किरदारों ने उनके जीवन, काम करने के तरीके और रिश्तों, धैर्य व आस्था को देखने के नजरिए को भी प्रभावित किया है। रोज़ाना सेट पर आध्यात्मिक कहानियों और शक्तिशाली क्षणों से घिरे रहना उनके लिए अभिनय से कहीं अधिक एक यात्रा जैसा रहा। भूमिका के असर पर बात करते हुए अविनेश रेखी ने कहा, शिव का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत स्थिर और ज़मीन से जुड़ा अनुभव रहा। यह ऐसा किरदार नहीं है, जिसे आप आसानी से ऑन-ऑफ कर सकें। भगवान शिव अपनी स्थिरता और संतुलन के लिए जाने जाते हैं और जब मैंने इन गुणों को समझने की कोशिश की तो पाया कि वे धीरे-धीरे मेरे सोचने और फैसले लेने के तरीके का हिस्सा बन गए हैं। बहुत ही शांत तरीके से यह किरदार मेरे साथ रहता है। श्रेणु पारिख ने साझा किया, देवी पार्वती का किरदार निभाने से मुझे एक स्त्री के पोषण और सुरक्षा देने वाले पक्ष को महसूस करने का मौका मिला, खासकर मातृत्व की भावनाओं को, जिन्हें मैंने अपनी जि़ंदगी में अभी तक अनुभव नहीं किया था। यह बहुत खूबसूरत एहसास था। देखिए ‘गणेश कार्तिकेयÓ, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।+
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

