भाटापारा,17 मार्च (आरएनएस)। महंगी कार की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहे आरोपी को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार्रवाई में न केवल नशीले सिरप की खेप बरामद हुई, बल्कि लाखों रुपये कीमत का वाहन भी जब्त कर तस्करी के नेटवर्क पर करारा वार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लग्जरी ्यढ्ढ्र सोनेट कार के जरिए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भाटापारा-राजाढार बाईपास तिराहा पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 नग प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 11,500 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम नारायण वस्त्रकार (42 वर्ष) निवासी ग्राम सिवनी, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल ्यढ्ढ्र सोनेट कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पूरे प्रकरण में कुल 7 लाख 16 हजार 500 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हृष्ठक्कस् एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिससे तस्करी से जुड़े अन्य कडिय़ों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
0000

