27त्न आरक्षण को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय
23 मार्च को रांची में आरक्षण बढ़ाओ- रोजगार दो सम्मेलन
23 अप्रैल को रामगढ़ में वैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन
रांची 18 मार्च (आरएनएस)। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा, केंद्रीय समिति के प्रमुख पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया. बैठक में ओबीसी को 27त्न आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, छोटे दुकानदारों के 10 लाख रुपये तक की ऋण माफ करने, वैश्य समाज के ऊपर हो रहे हमलों, हत्या, लूट, रंगदारी की मांग, रामगढ़ जिले में जीएम लैंड की रसीद निर्गत करने आदि को लेकर चर्चा की गई. तत्पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर फिर से आंदोलन और अभियान तेज किया जायेगा. इसके तहत तय किया गया कि शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया के जयंती पर 23 मार्च को रांची के आलोका सभागार में आरक्षण बढ़ाओ- रोजगार दो सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. जबकि वैश्य दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को रामगढ़ में वैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी के लिए सभी केंद्रीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को सूचना भेजी जायेगी. दोनों कार्यक्रमों में वैश्य समाज के वरीय नेताओं एवं बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि चालू विधानसभा सत्र में भी सरकार ने वैश्य एवं ओबीसी को निराश किया है. वैश्य ओबीसी के मुद्दे पर कुछ भी सकारात्मक पहल नहीं किया है. इसलिए अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा. बैठक के अंत में पूर्व न्यायधीश एवं वैश्य रत्न से सम्मानित सरयू प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, उप-प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, केंद्रीय महासचिव शिव प्रसाद साहु, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, रांची जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, राजकुमार केशरी (रामगढ़), युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव दिवाकर साहु आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

