रांची 18 मार्च (आरएनएस)। झारखंड का प्रमुख आदिवासी प्रकृति पर्व सरहुल इस वर्ष 21 मार्च 2026 (शनिवार) को पूरे उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम मे कांके रोड स्थित पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह के आवास पर, वार्ड संख्या-2 अंतर्गत मिसिरगोंडा क्षेत्र की महिलाओं को आमंत्रित कर एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरहुल पर्व के पूर्व एक सकारात्मक एवं सामुदायिक वातावरण का निर्माण करना तथा समाज में एकता और उत्साह का संचार करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को पारंपरिक लाल पाड़ साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी महिलाओं को पारंपरिक खस्सी-चावल का सामूहिक भोज कराकर ससम्मान विदाई दी गई।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि इस वर्ष सरहुल पर्व को और अधिक हर्षोल्लास, पारंपरिक गरिमा एवं स्वच्छ वातावरण के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार सिंह (पूर्व महापौर), महावीर लकड़ा, मनोज राव, सुरेश टोप्पो, अनिल लकड़ा सहित लगभग 300 महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलकर संरक्षित एवं समृद्ध करना चाहिए।
अन्य प्रमुख उपस्थित गण: अग्नि टोप्पो, फोकल इंडिया, लॉरी लकड़ा, इतवारी कच्छप, मेरा कुजूर, पुष्पा राव, सुमन टोप्पो, संगीता उरांव, आशा उरांव, चंपू राम, कदमी बंधु, अलका टोप्पो सहित अन्य सम्मानित महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजक मंडल:अशोक कुमार सिंह (पूर्व महापौर), महावीर लकड़ा, अनिल उरांव, मनोज उरांव, महादेव उरांव, सुरेश टोप्पो, विनीता उरांव, भोलीरा उरांव, लीलावती उरांव, राम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता / आयोजक मंडल मौजूद थे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

