रांची 18 मार्च (आरएनएस)। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची पोस्ट एवं फ्लाइंग टीम पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात थी। इसी क्रम में नामकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को दो काले रंग के पि_ू बैग एवं एक नीले-लाल रंग के चेकदार हैंड बैग के साथ देखा गया। संदेह के आधार पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम 1. ओमप्रकाश कुमार, उम्र लगभग 24 वर्ष, 2. विकास कुमार चौधरी, उम्र लगभग 29 वर्ष, दोनों निवासी एकंगरडीह, थाना-एकंगर, जिला-नालंदा (बिहार) बताया।तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 65 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसका अनुमानित मूल्य ?6,800/- है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब कांटाटोली से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी।आरपीएफ टीम द्वारा मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया गया एवं दोनों को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात सभी जब्त सामग्री एवं आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, रांची को सौंपा गयाल कार्रवाई मे इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, एएसआई अनिल कुमार
स्टाफ: आर. एल. मुंडा, डी. प्रसाद, आर. के. सिंह एवं हेमंत की भूमिका महत्वपूर्ण रही.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

