रांची 18 मार्च (आरएनएस)। अंकुरम आईवीएफ ने 13 मार्च 2026 को अपनी स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. रूही श्रीवास्तव, डॉ. राजनारायण साहू, डॉ. सुबोध कुमार सिंह एवं नीलम साहू सहित पूरी चिकित्सा टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में वे दम्पत्ति भी शामिल हुए, जिन्होंने अंकुरम आईवीएफ के माध्यम से संतान सुख प्राप्त किया और अपने नवजात शिशुओं के साथ इस खुशी को साझा किया। संस्थान ने पिछले चार वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। अब तक 10,000 से अधिक लोगों को परामर्श एवं उपचार से जोड़ा गया है, जबकि 1,800 से अधिक परिवारों को सफलतापूर्वक माता-पिता बनने में सहायता प्रदान की गई है। संस्थान ने आईवीएफ उपचार में लगभग 83त्न तक की सफलता दर दर्ज की है (सफलता दर मरीज की आयु एवं चिकित्सीय स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकती है), जो इसके गुणवत्तापूर्ण उपचार और विशेषज्ञता को दर्शाती है। अंकुरम आईवीएफ ने झारखंड में आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आईवीएफ लैब स्थापित कर ‘एविडेंस बेस्ड केयरÓ के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। संस्थान ने आईयूआई (इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन) उपचार में भी उल्लेखनीय सफलता दर दर्ज की है। अपनी वर्षगांठ के अवसर पर अंकुरम आईवीएफ द्वारा विशेष ऑफर के तहत आईयूआई उपचार मात्र आरएस2,999 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक दम्पत्ति अपॉइंटमेंट के लिए 8084445554 पर संपर्क कर सकते हैं।
सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी संस्थान अग्रणी रहा है। पिछले चार वर्षों में 1,000 से अधिक नि:शुल्क इनफर्टिलिटी कैंप्स का आयोजन कर हजारों दम्पत्तियों को सही दिशा और परामर्श प्रदान किया गया है। वर्तमान में अंकुरम आईवीएफ रांची, जमशेदपुर, धनबाद और डालटनगंज- इन चार प्रमुख शहरों में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों के दम्पत्तियों को स्थानीय स्तर पर ही उन्नत एवं सुलभ उपचार मिल पा रहा है। इस अवसर पर निदेशकों ने बताया कि जल्द ही ब्लॉसम मदर & चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की शुरुआत की जाएगी, जिसके माध्यम से गर्भधारण से लेकर प्रसव एवं नवजात शिशु की देखभाल तक की सम्पूर्ण सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी निदेशकों ने मरीजों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, नैतिक एवं सुलभ सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

