रांची 18 मार्च (आरएनएस)। जमात-ए-इस्लामी हिंद, रांची ने आज 18 मार्च, बुधवार को शहर की लगभग 40 ट्रैफिक पुलिस चौकियों (मिशन चौक, सुजाता चौक, टैक्सी स्टैंड, डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, कर्बला चौक, बहू बाजार, गुदरी चौक आदि पर तैनात कर्मियों को ‘रमजान मुबारक गिफ्टÓ के रूप में नाश्ता और पानी के पैकेट भेंट किए। ?इस अवसर पर जमात के पदाधिकारियों ने कहा कि, आपकी ड्यूटी के सख्त शेड्यूल की वजह से हम आपको इफ्तार पार्टियों में आमंत्रित नहीं कर पाते, इसलिए हम खुद आपके पास मोहब्बत का पैगाम लेकर आए हैं। हम सदियों से इस देश में मिल-जुल कर रहते आए हैं और भाईचारे का तकाजा है कि हम एक-दूसरे की खुशियों में शरीक हों।
?इस अभियान मेरा पैगाम मोहब्बत है जहां तक पहुंचे को कामयाब बनाने में सुहैल साहब, डॉ. तसव्वुर अंसारी और बिरादर सरवर साहब सहित अन्य स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने जमात के इस सद्भावनापूर्ण व्यवहार की भरपूर सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

