0 वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने
कोरबा, 19 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ष प्रतिपदा उत्सव में मुख्य वक्ता के तौर पर शासकीय महाविद्यालय करतला के प्राचार्य प्रोफेसर मृगेश यादव ने कहा की नागरिकों को जितनी चिंता अपने अधिकारों की होती है, इसी के साथ उन्हें अपने कर्तव्यों के बारे में भी गंभीरता दिखानी चाहिए। अगर ऐसा हो गया तो कोरबा के साथ छत्तीसगढ़ और भारत में आदर्श स्थिति का निर्माण हो सकेगा।
गुरुवार को कोरबा के शारदा विहार स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मृगेश ने सटीक उदाहरण के साथ अपनी बात को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए लोग जिस कदर उत्साह दिखाते हैं, कम से कम उन्हें कुछ वही भूमिका कर्तव्य निर्वहन करने के मामले में निभानी चाहिए। स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन की प्रक्रिया में अलग-अलग तकनीकी कारणों से नाम विलोपन अथवा नोटिस जारी होने पर अधिकारों की बात की गई लेकिन यह बात भी समझने लायक है कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए जब 5 वर्ष में निर्वाचन होते हैं तो शिक्षित कहा जाने वाला तबका पोलिंग बूथ से दूरी बनाते हैं यानी वहां तक नहीं जाता है। ऐसा क्यों। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए हैं और तब भी वह अपने कार्यों को अथक रूप से कर रहा है जिसमें सामाजिक जागरण सबसे बड़ा काम है। पंच परिवर्तन की अवधारणा को सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि समाज के बीच किस प्रकार से कम करने के साथ हम अपने घर, समाज से लेकर राष्ट्र को बेहतर बना सकते हैं। संघ के शताब्दी वर्ष में ऐसे कार्यों का क्रियान्वयन अखिल भारतीय स्तर पर किया जा रहा है। हमारी कोशिश यह भी होगी कि विदेश में जहां तक संघ की पहुंच है, वहां भी ऐसे कार्यों का विस्तार हो।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपनगर संघ चालक अमृतलाल बत्रा और नगर कार्यवाह प्रोफेसर मृगेश यादव ने दीप प्रज्वलित किया। गीत, सुभाषित, अमृत वचन, एकल व सामूहिक गीत के बाद भारत माता की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर एस आर नवरंग, अनिल दास, दीपक सिंह, अनूप मंडल, नन्दन मुखर्जी, नरेश पांडेय, डॉ स्वपन विश्वास, नरेश पांडेय, अनिल सोनी , संजय रॉय व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

