बीजापुर, 19 मार्च (आरएनएस)। महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा दिनॉक 18 मार्च को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया, विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदीयों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 194 निरूद्ध बंदी पाये गये, एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई, जेल निरीक्षण के दौरान ए.के.शुक्ला (उप जेल अधीक्षक) एवं विशेषज्ञ समिति के नीलाबाई यालम सदस्य (जेजेबी), मिली सत्यन, सदस्य (सीडब्ल्यूसी), साधना कश्यप,सदस्य (सीडब्ल्यूसी), देविन्दा राना सदस्य (सीडब्ल्यूसी), नवीन मिश्रा, संरक्षण अधिकारी, कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), देवाअम्मा मेकल (महिला प्रधान आरक्षक) एवं संदीप चिड़ेम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
०

