देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में यूकोस्ट देहरादून के सहयोग से आयोजित ‘राष्ट्रीय जल संरक्षण’ सेमिनार में डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून की शोध छात्रा दिव्या नेगी को ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दिव्या को यह सम्मान चमोली जिले की ‘लेडी बर्ड बीटल’ की जैव विविधता एवं बहुरूपता पर उनके शोध कार्य के लिए दिया गया। वह डीएवी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। यह पुरस्कार मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और प्रोफेसर बी.डी. जोशी द्वारा प्रदान किया गया।

