रुद्रप्रयाग,06 मई (आरएनएस)। विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने वन टाइम मेंटेनेंस के तहत दो मुख्य सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट मंजूर कर दिया है। इसके तहत तूना-बौंठा सड़क (अगस्त्यमुनि): 10.5 किमी डामरीकरण के लिए 1.85 करोड़ और पन्याताल-कोट लौंगा सड़क (जखोली) पांच किमी सुधारीकरण कार्य के लिए 1.48 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने इन कार्यों को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

