रायपुर, 23 जून (आरएनएस)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत उरला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 31 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत 22 जून को सूचना मिली कि उरला क्षेत्र स्थित शराब भ_ी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
सूचना के आधार पर थाना उरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम रामसुगहीन दास निवासी सतनाम चौक, उरला बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 पौवा देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने जब शराब रखने और बेचने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब और बिक्री की रकम सहित कुल लगभग 4,520 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया।
इस मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 281/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
रामसुगहीन दास (33 वर्ष)
पिता : नोहर दास
निवासी : सतनाम चौक, उरला, रायपुर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

