रुद्रप्रयाग,06 मई (आरएनएस)। केदारनाथ धाम के विभिन्न यात्रा पड़ावों फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड व त्रियुगीनारायण के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों में प्रतिदिन सैकड़ों ओपीडी हो रही हैं। गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सौ के करीब इमरजेंसी और ओपीडी हो रही हैं। यहां पर पैरामेडिकल के सभी पदों पर कर्मी के साथ एक चिकित्सक की भी तैनाती है। सोनप्रयाग में प्रतिदिन इमरजेंसी और ओपीडी करीब 300 करीब है। सोनप्रयाग में चार चिकित्साधिकारी तैनात है साथ ही एक जनरल विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही यहां 16 पैरा मेडिकल मेडिकल स्टाफ भी है। फाटा उपकेंद्र स्थायी है। यहां 13 लोगों की पैरामेडिकल टीम भी तैनात है। त्रियुगीनारायण में प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी है। यहां चिकित्सक नहीं हैं और स्टाफ मरीजों की देखभाल कर रहा है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि इस बार यात्रा काल से सभी उप केंद्रों में दवा के साथ ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल की टीम को तैनात किया है। सोनप्रयाग में मरीजों के लिए चार बेड की व्यवस्था है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

