0-सुनील सोनी ने उठाया मामला
0-वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर करेंगेे कार्यवाही : ओपी चौधरी
रायपुर, 20 मार्च (आरएनएस)। राजधानी के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार सोनी ने छातिम वृक्ष से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव का मामला उठाया, उन्होने कहा कि राजधानी में लगे छातिम के वृक्षों पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर रिपोर्ट ली जाएगी उसके पश्चात कार्यवाही करेंगे।
विधानसभा में आज सुनील सोनी ने कहा कि छातिम वृक्ष के स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव देखते हुए उसके रोपण पर प्रतिबंध लगाया गया है। छत्तीसगढ़ तथा राजधानी में भी बड़ी संख्या में यह वृक्ष लगाए गए, जिससे लोगों में अस्थमा सहित अन्य बीमारियां फैल रही है। इसलिए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीपल तथा नीम का झाड़ ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पीपल फॉर पीपल का अभियान हमने चलाया है, नवा रायपुर अटल नगर में बड़ी संख्या में पीपल का झाड़ लगाए है। सुनील सोनी ने कहा कि छातिम वृक्ष जल शोषण करता है, इसलिए इस पर रोक लगाना चाहिए।
कांगेस के भूपेश बघेल ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि छातिम के वृक्ष से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसलिए सुनील सोनी की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर देना चाहिए, जो कि अगले सत्र में अपने रिपोर्ट पेश करेगी। चर्चा में भाग लेते हुए चरण दास महंत ने कहा कि बेसरम की लकडिय़ों से खाना बनाने का काम हो रहा है, जिससे टीवी रोग फैल रहा है। भाजपा के धर्मजीत ङ्क्षसह ने कहा कि यदि छातिम की वृक्षों की कटाई को लेकर पर्यावरण मंत्री संकोच कर रहे हैं। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग की एक तकनीकी टीम गठित कर दी जाएगी, जो भी इस विषय पर अपनी रिपोर्ट देगी, उसके पश्चात कार्यवाही करेंगे।
आर. शर्मा
०००

