नईदिल्ली,20 मार्च। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
रिपोर्ट के अनुसार, एचपीसीएल ने अपने प्रीमियम-ग्रेड पावर पेट्रोल की कीमत में 2.3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
यह बढ़ोतरी सिर्फ हाई-ऑक्टेन यानी प्रीमियम पेट्रोल पर लागू होती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर परफॉर्मेंस या महंगी गाडिय़ों में किया जाता है। ऐसे में सामान्य बाइक और कार चलाने वाले ज्यादातर लोगों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। जिन गाडिय़ों में खास तरह का ईंधन इस्तेमाल होता है, उन्हीं पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और उनका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे कुछ यूजर्स पर असर भी पड़ेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के बदलाव अक्सर अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े होते हैं। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ाने से कंपनी अपने खर्च और मुनाफे को संतुलित करने की कोशिश करती है। हालांकि, आम लोगों को राहत देने के लिए रेगुलर पेट्रोल की कीमत स्थिर रखी गई है। इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और बाजार में संतुलन बना रहेगा, जिससे मांग पर भी असर कम होगा।
००

