नई दिल्ली ,13 जुलाई (आरएनएस)। भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के दौरान अनुपस्थित रहने को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह वायनाड और केरल की जनता के साथ धोखा और असंवेदनशीलता है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि 2019 में जब राहुल गांधी अमेठी में अपनी पारंपरिक सीट हार गए, तो गांधी परिवार की जमीन वायनाड बनी। लेकिन आज जब भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोग लापता हैं और कुछ की जान भी गई है, तब राहुल गांधी जी जमीन पर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ी और जिम्मेदारी बहन प्रियंका गांधी को सौंपी, तो उन्होंने खुद कहा था कि “अब वायनाड के दो सांसद होंगे। लेकिन दुर्भाग्य से गांधी परिवार के दोनों सांसद इस समय मैदान में दिखाई नहीं दे रहे। बीजेपी सांसद ने इसे “असाधारण मामला” बताते हुए कहा कि “कभी-कभी लोग शिकायत करते हैं कि उनका सांसद क्षेत्र से गायब है। लेकिन यहां मामला और गंभीर है। यहां सांसद देश से ही गायब है। न सिर्फ वायनाड की जनता, बल्कि पूरा देश जानना चाहता है कि इस समय दुनिया के किस कोने में राहुल गांधी हैं। मेरा मानना है कि जब कहीं से कोई भारत विरोधी बयान आएगा, तभी पता चलेगा कि राहुल गांधी कहां से बोल रहे हैं या कहां रह रहे थे। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि केरल में अभी कांग्रेस समर्थित सरकार है। इसके बावजूद संकट की घड़ी में गांधी परिवार की गैरमौजूदगी उनकी संवेदनहीनता और उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि “वायनाड और केरल की जनता से गांधी परिवार को इस लापरवाही के लिए स्पष्ट और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों से जवाबदेही मांग रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

