0-बजट सत्र के अंतिम दिन महालेखाकार की रिपोर्ट पेश
रायपुर, 20 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा में आज बजट सत्र के अंतिम दिन भारत के लेखा परीक्षक की रिपोर्ट सदन में रखी। मुख्यमंत्री द्वारा भी तीन विधेयक पेश किए गए।
बजट सत्र का आज अंतिम दिन है, जिसके चलते सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तिखी नोक-झोक हुई सभापति धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज खाने की व्यवस्था की गई है। आप क्या खाना, खाना चाहेंगे, मुनगा, भाजी या बड़ी खाना चाहेंगे। भूपेश बघेल ने कहा कि मैं जैन आहार लेता हूं। अजय चन्द्राकर ने सदन में कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष ने कई प्रश्र पूछा ऐसा लगता है कि उन्हें स्वतंत्रता मिल गई है। विधानसभा में आज कांग्रेस के हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़ में बनने वाले प्रसाद योजना के तहत त्रियंत्र भवन निर्माण में अनियमितता का मामला उठाया। भाजपा के रामकुमार टोप्पो ने मैनपाठ में बनने वाले रिसॉर्ट में गड़बड़ी का मामला उठाया।
आर. शर्मा
०००

