0-15 दिवसीय रक्तदान शिविर के माध्यम से 300 यूनिट रक्त संकलित किया जाएग
0-महिला टे्रड फेयर के माध्यम से सपनों की उड़ान का आयोजन पहली बार
रायपुर, 20 मार्च (आरएनएस)। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च के बीच किया जा रहा है। इस दौरान जैन समाज द्वारा विभिन्न सेवाभावी कार्यों के माध्यम से भगवान महावीर के जीओ और जीने दो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजि पत्रकारवार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्द्रेश शाह, महासचिव गोल्डी लुनिया, कोषाध्यक्ष विकास सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैज एवं सचिव आनंद जैन ने संयुक्त रूप से दी।
पत्रकारवार्ता में शाह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत को बनाया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न समितियों द्वारा 31 मार्च तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 मार्च से 31 मार्च के मध्य 300 यूनिट रक्त रक्तदान शिविरों के माध्यम से संकलित किया जाएगा। उक्त संकलित रक्त को जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के तहत प्रभातफेरी का आयोजन राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनमानस को भगवान महावीर के संदेश से अवगत कराया जा रहा है।
भगवान महावीर का सत्य और अहिंसा का सदेंश और शांति मार्ग पूरे विश्व को आलोकित करता है। वार्ताकारों ने बताया कि भैरव सोसायटी विमलनाथ मंदिर परिसर में हरिसूरी अराधना भवन में 22 मार्च को 251 आयंबिल का आयोजन किया गया है। बच्चों की संस्कृति के संचार के 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों का ेसंस्कार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण की पहल समाज की महिलाओं द्वारा जैन ट्रेड फेयर का आयोजन 23 से 25 मार्च के मध्य सपनों के उड़ान के माध्यम से किया गया है। बच्चों के लिए ग्रेंड तंबोला का आयाजन 26 का है। भक्ति के रंग वीर के संग का आयोजन रास गरबा के माध्यम से 27 मार्च को आयोजित किया गया है। महावीर बाल प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च को किया गया है।
आयुष्मान शिविर एवं सामाजिक सरोकार प्रमाण पत्र कार्यक्रम का आयोजन जैन एडवोके ट ग्रुप द्वारा 28 से 30 मार्च के मध्य किया गया है। भक्ति संगीत प्रतियोगिता में स्थानीय कलाकारों द्वारा 28 मार्च को द सोलफुल नाइट का आयोजन किया गया है। महोत्सव समिति द्वारा पहली बार 29 मार्च को रविवार का ेदोपहर 12 बजे से 1008 एकासना का विशाल आयोजन किया गया है।
एस. शर्मा
०००

