पिथौरागढ़,20 मार्च (आरएनएस)। डीडीहाट नगर में वॉलीबॉल खिलाडिय़ों के लिए स्मेश मशीन का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने स्मेश मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष चुफाल ने वालीबॉल एसोसिएशन का आभार प्रकट किया। कहा स्मेश मशीन से युवा वॉलीबॉल खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने डीडीहाट के वॉलीबॉल खिलाडिय़ों के लिए स्मेश मशीन प्रदान कर इन खिलाडिय़ों का बेहतर भविष्य का विकल्प तैयार किया है। इस दौरान विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, शेखर कफलिया, शैलेंद्र शाह, बलवंत रावल, भवनेंद्र भंडारी, रवि डसीला मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

