पिथौरागढ़,20 मार्च (आरएनएस)। धारचूला में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी ने जीवन्त ग्राम पंचायत के दर, बोगलिंग, सीपू, मार्छा में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान वाहिनी के सेनानी कमांडेंट संजय कुमार ने ग्रामीणों को सिविक एक्शन प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी, और ग्रामीणों से गांव में होनी वाली समस्याओं के बारे जाना। सेनानी कमांडेट कुमार ने ग्रामीणों को आगामी वित्तीय वर्ष में उन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

