पिथौरागढ़,20 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में नवरात्रि पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने नवरात्रि पर शराब व मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की है। शुक्रवार को एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि शहर के मंदिरों, पूजा स्थल के मार्गों में मीट, मांस,मछली की दुकान संचालित की जा रही है। मंदिर जाने वाले मार्ग में मांस की प्रदर्शनी लगाई जा रही है,जो गलत है। उन्होंने श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए मांस व शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठाई। इस दौरान विहिप के विभाग मंत्री कैलाश जोशी, जिला संयोजक ललित सिंह ऐरी, जिला सह संयोजक सूरज सिंह बिष्ट, अजय राज, विनय पाण्डेय, भोपाल सौन, रोहित धामी, पूरन ऐरी, राजेश कुमार, सुमित जोशी, सुमित कुमार, करन बराल, अनिल रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

