पिथौरागढ़,20 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में एलएसएम कैंपस के पांच छात्र-छात्राओं ने आईआईटी जैम परीक्षा में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को एलएसएम कैंपस के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि स्टेम चैंपियन प्रोग्राम से जुडे तरुण जोशी ने ऑल इंडिया में 41वीं रैंक हासिल की है। अंजलि कुमारी ने दो विषयों में आईआईटी जैम क्वालिफाई किया है। चंदन कुमार, भूमिका पनेरू और अंजलि खन्ना ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर कैंपस और जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफलता मिलने पर जिला समन्वयक किरण बिष्ट,विज्ञानशाला के सीईओ डॉ.दर्शना जोशी,डॉ. विजय वेणुगोपालन, प्रदेश प्रबंधक भुवन जोशी, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. अंकिता जोशी, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. राकेश वर्मा ने शुभकामनाएं दी हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

