रुद्रपुर,20 मार्च (आरएनएस)। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पूर्व सैनिकों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। सैनिक कल्याण भवन में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के ओर से खटीमा ब्लॉक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 30 पूर्व सैनिक व वीर नारियों ने प्रतिभाग किया गया। कैंप के माध्यम से केंद्रीय व राज्य सरकार की ओर से चलाई जारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बताया गया व पेंशन, ईसीएचएस कार्ड, कैंटीन कार्ड और एड्रेस चेंज के लिए कार्रवाई की गई। कैंप में सहायक अधिकारी लेफ्टिनेंट सुंदर सिंह,एके गुप्ता, सुदर्शन सिंह, लक्ष्मण सिंह व ब्लॉक प्रतिनिधि कुंदन राम की ओर से पूर्व सैनिकों के समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की गई। यहां पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, धन सिंह सामंत, दान सिंह बोरा, पुष्कर सिंह, सुरेंद्र सिंह जिमवाल, भूपेंद्र सिंह खोलिया, भूपेंद्र चंद आदि थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

