रुद्रपुर,20 मार्च (आरएनएस)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात को सुगम और जाम मुक्त बनाए जाने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर नोडल और सह नोडल अधिकारी नामित किए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड के लिए नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, सह नोडल और खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। वहीं पत्थरचट्टा के लिए नोडल/उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल/नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्र शेखर काण्डपाल की तैनाती की है। नगला के लिए नोडल/तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सह नोडल/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगला विजय बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा दीपक शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा की तैनाती की गयी है। सिडकुल, सितारगंज के लिए नोडल/उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सह नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रतिभा कोहली, खंड विकास अधिकारी चिन्ताराम आर्या व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह धामी की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

