बिलासपुर, 20 मार्च (आरएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर निर्माणाधीन रोड अंडरब्रिज के काम के चलते आठ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द और दो गाडिय़ों को बीच में समाप्त करने की घोषणा की है। रेलवे प्रबंधन ने बताया कि यह कार्य गर्डर डि-लॉन्चिंग के अंतिम चरण में लिया गया ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक के तहत किया जा रहा है। निर्माणाधीन अंडरब्रिज के कारण यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने यात्रीगण से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।रद्द होने वाली गाडिय़ां (22 मार्च 2026): 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द होने वाली गाडिय़ां (23 मार्च 2026): 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर इसके अलावा, दो गाडिय़ां बीच रास्ते में समाप्त रहेंगी। बीच में समाप्त होने वाली गाडिय़ां: 22 मार्च 2026 को चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। इसके बाद बिलासपुर और गोंदिया के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी। गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी और गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह अस्थायी व्यवधान केवल निर्माण कार्य के दौरान रहेगा और काम पूर्ण होने के बाद नियमित परिचालन बहाल कर दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के अनुसार वैकल्पिक मार्ग और ट्रेन विकल्पों का उपयोग करें।
०००००

