सुकमा,21 मार्च (आरएनएस)। जिले में पशुधन विभाग की संवेदनशीलता और तत्परता एक बार फिर देखने को मिली, जब समय पर पहुंची टीम ने एक गाय का सुरक्षित प्रसव कराकर उसकी जान बचाई। यह मामला सुकमा निवासी पद्मा राम शर्मा के यहां का है, जहां उनकी गाय सुबह से ही प्रसव पीड़ा से गंभीर रूप से परेशान थी।गौ-रक्षक शर्मा द्वारा सूचना मिलते ही उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के प्रमुख डॉ. संदीप इंदुरकर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति का निरीक्षण करने के बाद टीम ने सावधानीपूर्वक प्रसव कराने का निर्णय लिया। लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद विशेषज्ञ टीम नेतापूर्वक गाय का सुरक्षित प्रसव कराया। राहत की बात यह रही कि प्रसव के बाद गाय और उसका बछड़ा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।इस पूरे कार्य में डॉ. संदीप इंदुरकर के साथ भुवाल नेताम एवं बुर्खा शंकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पशुधन विभाग की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से पशुपालकों में विश्वास और मजबूत हुआ है।
०००००

