कोरबा, 21 मार्च (आरएनएस)। कटघोरा झूलेलाल जयंती (चेटी चंड)सिंधी समुदाय का प्रमुख त्यौहार 20 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया गया। चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। आज के दिन न्यू वर्ष की शुरुवात होती है।
भगवान झूले लाल को भगवान वरुण देव का अवतार माना जाता हैं भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा संस्कृतिक भवन से निकाली गई जो जय स्तंभ चैक,हॉस्पिटल चैक होते हुए सिंधी धर्मशाला भवन पहुंची। शोभा यात्रा में डीजे बाजे गाजे के नाचते हुए निकाली गई। शोभा यात्रा में सिंधी समाज के बच्चे ,युवा,बुजुर्ग भी शामिल हुए।
0

