हरिद्वार,21 मार्च (आरएनएस)। जिला पूर्ति विभाग ने रसोई गैस की कालाबाजारी और घटतौली के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो गैस वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। जांच के दौरान 18 घरेलू सिलेंडर मानक से कम वजन वाले पाए गए, जिनको मौके से जब्त किया गया। इसके साथ ही, एजेंसी संचालक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि शनिवार को नवोदय नगर चौक पर मैसर्स सत्य इंडेन गैस सर्विस रोशनाबाद के दो वाहन गैस वितरण करते दिखे। मौके पर जांच की गई तो 68 घरेलू सिलेंडर में से 18 में तय मानक से कम गैस मिली। किसी सिलेंडर में एक तो किसी में दो किलो तक एलपीजी कम थी। जिला पूर्ति विभाग ने ऐसे सभी सिलेंडर जब्त कर बालाजी भारत गैस सर्विस शिवालिक नगर के सुपुर्द कर दिए। इसके साथ ही, आरोपी वाहन चालक विकास कुमार और नवीन कुमार निवासी जगजीतपुर के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश और अरुण सैनी समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।डीएम के निर्देश पर विशेष अभियान जारीबता दें कि डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिलेभर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि यह कार्रवाई भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम और प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनियमन के अनुपालन में की गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

