हरिद्वार,21 मार्च (आरएनएस)। सहदेवपुर बिजलीघर क्षेत्र में शनिवार को ऊर्जा निगम ने बकायेदारों पर कड़ा शिकंजा कसा। अहमदपुर ग्रांट में विशेष अभियान के दौरान 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और चार लाख वसूले गए। ईई रवि कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चला। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी पर रोक लगाने के साथ बकाया बिल वसूलना था। बिजली कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बकायेदार जांचे और नियमाअनुसार कार्रवाई की। जेई सुमित त्यागी ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर ईई रवि कुमार, जेई सुमित त्यागी, अंकित राठी, रजत और लाइनमैन संजय समेत पूरी टीम मौजूद रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

