काशीपुर,21 मार्च (आरएनएस)। कार की चपेट में आकर युवती की मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला आवास विकास निवासी खूबी राम पुत्र पुरुषोत्तम सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बेटी 16 मार्च को अपनी बुआ नीलम चौहान के साथ प्रतापपुर से काशीपुर की ओर आ रही थी। जब वह रामनगर रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी बेटी नेहा और नीलम दोनों घायल हो गए। अस्पताल में बेटी नेहा की मौत हो गई। जबकि नेहा की बुआ नीलम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

