बागेश्वर,21 मार्च (आरएनएस)। दो दिन की बारिश के बाद जिले में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप रही। धूप निकलने से लोगों को कड़कड़ाती ठंड से निजात मिली। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे किसान सुबह ही जानवरों के लिए चारा पत्ती आदि के इंतजाम में लग गए। बर्फबारी के बाद हिमालय लकदक हो गए हैं। शनिवार की सुबह हल्के कोहरे के बीच हिमालय ने अपनी चमक बिखेरी। कौसानी से से लोगों ने इस विहंगम दृश्य का आनंद लिया। मालूम हो कि जिले में गुरुवार व शुक्रवार को जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। इसके बाद समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया। तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि किसानों से बारिश व बर्फबारी को खेती किसानी के लिए लाभदायक बताया। शनिवार की सुबह से आसमान साफ था। धुप खिली रही। धूम निकलने के बाद मौसम में भी गरमाहट शुरू हो गई। इसके बाद तापमान में भी चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया। बर्फबारी के बाद हिमालय बर्फ से लकदक हो गए हैं। हिमालय चांदी सी चमक बिखेर रहे हैं। कौसानी आए पर्यटक कोहरे के बीच दिख रहे हिमालय का लुत्फ उठा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि शनिवार की सुबह से शाम तक बागेश्वर में 12, गरुड़ में दस तथा कपकोट में 25 एमएम बारिश हुई। कहीं से भी किसी तरह की कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

