देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में यूपीईएस के एक छात्र की गाड़ी रोककर तोडफ़ोड़ की गई। आरोपियों ने बाइकों से उसका पीछा भी किया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि 18 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई घटना को लेकर हर्षित डेढ़ा, शौर्य ठाकुर, आयान शर्मा और उनके कुछ अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

