रायपुर, 23 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केरल के कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का दावा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहां के लोगों में भी विश्वास जगाया है।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि चेंगन्नूर सहित पूरे केरल में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है, जो आगामी चुनाव में सकारात्मक परिणाम देगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ पार्टी संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के समर्थन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि चेंगन्नूर से एम.वी. गोपाकुमार की जीत तय है और केरल में भाजपा एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत करेगी।
0

