पिथौरागढ़,23 मार्च (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जौलजीबी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने राजी जनजाति समुदाय की महिलाओं को उनके विधिक अधिकार, नालसा योजना 2025, राजी समुदायों के लिए कानूनी जागरूकता, कानूनी सहायता सेवाओं, सरकारी योजनाओं व नि:शुल्क विधिक सेवाओं, वनाधिकार कानून सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

