रांची 23 मार्च (आरएनएस)। पुरानी रांची में मिल्लत क्लब की ओर से भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर वार्ड 21 और 22 के पार्षद मो. एहतेशाम और मो. असलम भी शामिल हुए। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने समारोह में पहुंचकर पुरानी रांची में विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच आपसी भाईचारे की सराहना की।
कार्यक्रम में एस अली ने कहा कि पुरानी रांची में सदियों से सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईद मिलन समारोह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को जोडऩे का काम करता है।उमेश वर्मा ने लोगों से आपसी सौहार्द, सहयोग और सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का यह पावन अवसर इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। विजय सिंह उर्फ बब्लू ने कहा कि सभी लोग वर्षों से मिलकर त्योहार मनाते आ रहे हैं और हमें ऐसा समाज बनाना चाहिए जहां प्रेम, एकता और सम्मान सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि त्योहार लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। अजय तिर्की ने कहा कि जब कोई भी त्योहार मिल-जुलकर मनाया जाता है, तो उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। पार्षद मो. एहतेशाम और मो. असलम ने कहा कि सभी त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देते हैं और समाज में प्रेम व एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस माहौल में लोग एक-दूसरे के पर्वों में शामिल हो रहे हैं, जो बेहद खुशी की बात है। उन्होंने सभी समुदायों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकता से ही देश आगे बढ़ेगा।डब्लू कच्छप ने कहा कि उनके मोहल्ले की खासियत है कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

