लखनऊ 23 मार्च (आरएनएस ),उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर क्रांतिकारियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार इन महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सरकार द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान को पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचारित करने तथा स्मारकों एवं संग्रहालयों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सवÓ जैसे आयोजनों के माध्यम से देशभर में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचाया गया है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी इन महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से परिचित हो सके। सरकार का उद्देश्य एक ऐसे सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करना है, जिसकी परिकल्पना इन वीर क्रांतिकारियों ने की थी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को स्मरण किया।उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके त्याग और समर्पण ने देशवासियों में स्वतंत्रता के प्रति नई चेतना और प्रेरणा का संचार किया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का जीवन हमें राष्ट्र सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। आज का दिन हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

