आजमगढ़ 26 जून(आर एन एस)सिधारी थाना अंतर्गत हैदराबाद उर्फ छतवारा निवासी मोहम्मद अमजद पुत्र अन्सारूल हक द्वारा दिनांक 25.06.2026 को थाना सिधारी पर सूचना दी गई कि छतवारा चौराहा स्थित उनकी “सिटी फार्मेसी” नामक दवा की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप, टैबलेट, ?8,000 नकद एवं कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया गया। साथ ही बगल में स्थित उनके चचेरे भाई की “अंसार आयरन” नामक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में भी चोरी की घटना कारित की गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 26.06.2026 को अभियुक्त राजिक उर्फ अफसर पुत्र रियाज अहमद निवासी छतवारा बड़ापुरा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

