प्रयागराज,27 जून(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सीनियर टीम ट्रायल में भाग लेने वाले क्रिकेटरों के चयन के लिए शनिवार को आयोजित इलाहाबाद मंडल के ट्रायल में 85 क्रिकेटरों ने जोर आजमाइश की। इसमें 38 बल्लेबाज, 26 मध्यम तेज गेंदबाज, 18 स्पिनर और तीन विकेट कीपर शामिल हैं।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर आयोजित ट्रायल में सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष सलीम अहमद एवं सदस्य शमशेर अली और अरविंद सिंह ने इन क्रिकेटरों की प्रतिभा को जांचा-परखा।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) एलबी काला ने बताया कि यूपीसीए की अंडर-23 टीम के ट्रायल भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के चयन के लिए इलाहाबाद मंडल के क्रिकेटरों का ट्रायल रविवार को सुबह 9:00 बजे से होगा। खिलाडिय़ों को सुबह 7:00 बजे प्रितेश सोनकर अथवा अंकित पांडेय को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

